7 फरवरी को पटना में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत समारोह, राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह
Feb 5, 2026, 17:05 IST
Bihar political news: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के स्वागत और अभिनंदन को लेकर पटना में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी कि 7 फरवरी को तेजस्वी यादव के राज्य कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहली बार राज्य कार्यालय आगमन होगा। इस मौके पर पटना स्थित राजद कार्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के अनुसार इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अरुण यादव ने कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है। पटना शहर में कई जगह होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने तेजस्वी यादव को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में पार्टी आगे और मजबूत होगी।