तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी के बयान पर तंज- क्या PM ने बिहार को इनके हाथों बर्बाद कराने की सुपारी ली है?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। उनके बयान को लेकर विपक्ष भी सामने आ गया और उनपर तंज कसने लगे हैं। 
 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। उनके बयान को लेकर विपक्ष भी सामने आ गया और उनपर तंज कसने लगे हैं। दरअसल सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राज्य में अपराध को लेकर कह दिया कि बिहार में कोई अपराध ही नहीं है, अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है।

उनके इस बयान को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बयान का एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर कहा, “बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं।"

RJD नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण वाले स्टाइल को कॉपी करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयन किया गया मुख्यमंत्री कह रहा है। मंच पर बैठे आईएएस और आईपीएस इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित महसूस करते होंगे या अपमानित?" तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके बयान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

आगे सवालिया लहजे में राजद नेता ने कहा, "क्या नरेंद्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद करवाने की सुपारी ले रखी है?"

वीडियो में सम्राट चौधरी ने कहते हुए नजर आ रहे हैं, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट यानी आधार ही खत्म हो गया है। क्राइम हो सकते हैं लेकिन अपराध नहीं, कोई अपराधी नहीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस ने भी सम्राट चौधरी के इस बयान को पोस्ट कर लिखा, “बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं - बिहार के माननीय मुख्यमंत्री"