बगावत की गूंज इस कदर की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता दिया 'जिंदा लाश'.. आखिर चल क्या रहा है...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग महागठबंधन के लोग कर रहे हैं. पूरी बिहार की जनता देख रही है और बिहार की जनता ने ना पहले उनको माफ किया है, ना आगे उनको माफ करेगी.
 

Bihar Vidhan Sabha: नीतीश कुमार को ‘जिंदा लाश’ बताने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के मधुबनी विधायक माधव आनंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने महागठबंधन और राजद के लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया पर ही खेलता रहता है, जबकि हम लोग विकास के कार्यों में लगे हुए हैं.

विधायक माधव आनंद ने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में सदन अच्छे ढंग से चल रहा है. विपक्ष के नेता सोशल मीडिया पर बस गेम खेल रहे हैं, उनके साथ गेम हो गया. बिहार विधानसभा में उनकी क्या स्थिति है? बिहार की जनता ने गेम खेल दिया.

बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग महागठबंधन के लोग कर रहे हैं. पूरी बिहार की जनता देख रही है और बिहार की जनता ने ना पहले उनको माफ किया है, ना आगे उनको माफ करेगी.

यह बयान बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान चल रही राजनीतिक गरमागरमी के बीच आया है. हाल ही में राजद के एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘जिंदा लाश’ कहकर तीखा हमला किया गया था, जिसमें लिखा था कि “जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा.” इस पर जेडीयू और NDA ने भी पलटवार किया, जिसमें ‘9वीं फेल लुटेरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ.