जनगणना 2027 का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने दी अहम जानकारियां
Newshaat Desk: पूरे देश में साल 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर अहम जानकारी जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने दी है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के कई सवालों के जवाब देते हुए बताया कि जनगणना चार चरणों में होगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत नागरिकों को स्वगणना या अपना डेटा खुद देना होगा. वोटर अपनी जानकारी दिए गए फॉर्म में खुद भरेंगे. यह Self Enumeration प्रक्रिया है.
दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में
इसके बाद दूसरे चरण में चुनाव कर्मचारी घर-घर जाकर स्वगणना के तहत दी गई जानकारी के तहत इसे सत्यापन करेंगे यानी नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापन किया जाएगा. तीसरे चरण में प्राप्त डेटा को क्रॉसचेक किया जाएगा. पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर इस डेटा को सत्यापन करेंगे. 6 चुनाव कर्मियों पर एक सुपरवाइजर को नियुक्त किया जाएगा. वहीं, चौथे चरण में वोटर की व्यक्तिगत जानकारी जुटाने का काम किया जाएगा.
इसके अलावा जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि पहले चरण में हाउसहोल्ड यानी घरेलू संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी. जातिगत रूप से जनगणना को दूसरे चरण में किया जाएगा. उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया है कि अगर किसी के पास एक से ज्यादा घर हैं, तो वह जहां मौजूदा समय में रह रहे हैं, वहां की जानकारी दे सकते हैं.
1 अप्रैल से शुरू हो होगा पहला चरण
दरअसल, जनगणना 2026 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है. इसमें 33 सवालों के जवाब सरकार की तरफ से पूछे जाएंगे. इनके अलावा लिव इन में रह रहे कपल्स को शादीशुदा माना जाएगा. ऐसा तब किया जाएगा, जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चल सकता है.
पहले चरण के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है. यहां लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे. उनकी मदद के लिए FAQ भी दिए गए हैं. इस तरह के चरण को हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना कहा जाता है. इसका मकसद देश में घरों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाना है. इससे सरकार बेहतर योजनाएं बना सकती है. दूसरे चरण में आबादी से अन्य जानकारी भी ली जाएगी.
सारी जानकारी डिजिटल होगी
इस जनगणना मामले में सबसे अहम जानकारी सरकार ने दी है कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी. तकरीबन 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए जानकारी जुटाएंगे. जनगणना को बहुत हद तक पेपरलेस रखा जाएगा.