कांग्रेस और इंडी गठबंधन के भ्रम व अफवाहों को देश की जनता समझ चुकी है, जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में – नित्यानंद राय

गांव -गांव ,शहर - शहर ,देश के हर कोने से एक हीं आवाज - मोदी हम तुम्हारे साथ हैं - नित्यानंद राय
 

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा अभियान के तहत आज सहरसा पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता चाहे जितना भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास कर लें, देश की जनता इनके दोहरे चरित्र, नकारात्मक राजनीति और राजनीतिक मंशा को भली-भांति समझ चुकी है। अब जनता इनके झूठे नैरेटिव में आने वाली नहीं है। देश की जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी विकासोन्मुखी नीतियों पर है।

रेनबो रिसोर्ट जिला परिषद सहरसा से शहीद चौक तक आयोजित पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब और लोगों के उत्साह को देखते हुए श्री राय ने कहा कि आज गांव-गांव, शहर-शहर और देश के हर कोने से एक ही आवाज गूंज रही है— *मोदी *हम तुम्हारे साथ हैं*।’ यह आवाज देश की जनता के विश्वास, समर्थन और प्रधानमंत्री l नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट जनभावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जो विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव एवं अन्य लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, जनता उन्हें देख रही है। 

 राय ने कहा कि कांग्रेस शासन की पहचान भ्रष्टाचार, कुशासन, नीतिगत पंगुता और आतंकवाद के प्रति कमजोर रवैये से रही है। उस दौर में देश की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और विकास की आकांक्षाओं के साथ समझौता किया गया। आज वही कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता को गुमराह करने के लिए झूठ और भ्रम का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को बार-बार लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है ।

राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हुई है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प को अवश्य पूरा करेगा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नकारात्मक राजनीति को देश की जनता नकारेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित, विकास तथा सुशासन के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ेगी।