'जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न, आंदोलनकारियों ने बताया बड़ी जीत

Dharmendra Pradhan Resignation: मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. भागलपुर और पूर्णिया में छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन आंदोलन के बाद सरकार को छात्रों की मांगों पर ध्यान देना पड़ा.
 

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा विवाद और लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आया है. इस्तीफे की खबर सामने आते ही बिहार समेत कई जगहों पर छात्रों ने खुशी जाहिर की. कई स्थानों पर छात्रों ने "जीत गए... जीत गए" के नारे लगाए, मिठाइयां बांटीं और इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताया.

दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठनों ने इसे छात्रों के दबाव और लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता बताया, हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.

मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. भागलपुर और पूर्णिया में छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन आंदोलन के बाद सरकार को छात्रों की मांगों पर ध्यान देना पड़ा.

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया है. उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं चाहते कि मौजूदा विवाद का दुष्प्रभाव छात्रों पर पड़े.