राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रखर प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर नमन: सभापति

Bihar: इस अवसर पर सभापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उनका त्याग, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने शिक्षा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया.
 

Bihar: बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद्, स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर सभापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उनका त्याग, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने शिक्षा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया.

माननीय सभापति ने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं. उनके विचार आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.