केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पलटवार, बोले- थेथरई करते हैं तेजस्वी यादव 

 

बिहार में पिछले कुछ दिनों में कई गंभीर आपराधिक मामले सामने आए हैं। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर सवाल खड़ा किया। विपक्ष की तरफ  से ये भी आरोप लगाया गया कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। जिसको लेकर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिक्रिया सामने आई है। मांझी ने कहा है कि - तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं, उनको पहले सही से मामले की जानकारी रखनी चाहिए तब बोलना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार जो 2005 से पहले थी उनको लॉ एंड ऑडर पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। चाहे तेजस्वी यादव हो या लालू यादव हो इन दोनों को अपराध पर बात करने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि इन्हें पहले अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उसके बाद कुछ भी बोलना चाहिए।

इसके आगे केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वर्तमान में यदि अपराध की संख्या बढ़ी है तो उसे पर कार्रवाई हो रही है और तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन उनके समय में एक्शन तो दूर की बात है उल्टा अपराधी उनके घर जाते थे और चाय पीकर वहां नेगोशिएशन किया जाता था। लेकिन,अब ताकत नहीं है की कोई ऐसा करें।

जीतन राम मांझी ने  तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह सही नहीं कह रहे हैं। 2005 पहले के कार्यकाल को याद कर सभी लोगों का जी कांप जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है हालांकि जनसंख्या बड़ी है तो छिटपुट घटनाएं भी होती है। लेकिन इस पर तूरंत कार्रवाई भी तो हो रही है।