‘9 मर्डर’ वाले बयान पर बिहार में बवाल, मांझी की मांग पर बोले अनंत सिंह- कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा
मोकामा विधायक अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. अब अनंत सिंह ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया है. मांझी की मांग पर उन्होंने कहा, ‘कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा.’ उनके इस बयान से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है.
अनंत सिंह के हालिया बयान को लेकर जब जीतन राम मांझी से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि हत्या करना गलत है. अनंत सिंह ने नौ हत्या की है या दस, यह उनका मामला है. लेकिन किसी की हत्या करना किसी भी परिस्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता.
मांझी ने कहा कि हत्या चाहे किसी के लिए की गई हो या किसी के कहने पर कराई गई हो, उसे सही नहीं माना जा सकता. उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
जीतन राम मांझी की मांग पर जब मोकामा विधायक अनंत सिंह से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिया. अनंत सिंह ने कहा, ‘कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा.’
अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके इस जवाब में भी वही अंदाज नजर आया. हालांकि, कार्रवाई की मांग पर उन्होंने इससे आगे कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी.