दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम नमन, राम वचन राय ने जताई शोक संवेदना

Patna:  बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय ने दिग्गज अभिनेता एवं पद्मश्री सम्मानित नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के निधन से पूरा देश शोकाकुल है और भारतीय सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. राम वचन राय ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी.
 

Patna:  बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय ने दिग्गज अभिनेता एवं पद्मश्री सम्मानित नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोकाकुल परिवार एवं उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रो. (डॉ.) राम वचन राय ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में गंभीर सामाजिक विषयों से जुड़े किरदारों से लेकर हास्य और व्यंग्य तक विभिन्न भूमिकाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया। वे जिस भी किरदार को पर्दे पर उतारते थे, उसमें पूरी तरह जान डाल देते थे।

राम वचन राय ने कहा कि नाना पाटेकर की अभिनय प्रतिभा और उनकी विशिष्ट संवाद अदायगी ने उन्हें भारतीय सिनेमा के विशिष्ट कलाकारों की श्रेणी में स्थापित किया। उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेता को खो दिया है।

उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार, उनके प्रशंसकों और चाहने वालों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।