सुरक्षा घटाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा का बयान, बोले- सरकार अपने हिसाब से लेती है फैसला...
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर VVIP सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ श्रेणी से घटाकर Z श्रेणी में कर दी है. सुरक्षा में इस बदलाव के बाद खुद विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है.
सुरक्षा घटाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “सरकार अपने हिसाब से और अपनी जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तय करती है.” इसी आदेश के तहत जेडीयू नेता निशांत कुमार को “Z” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को “Y+” श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है.
क्या बदली है सुरक्षा व्यवस्था?
सूत्रों के अनुसार, Z+ श्रेणी में जहां बड़ी संख्या में कमांडो और अतिरिक्त सुरक्षा घेरा होता है, वहीं Z श्रेणी में सुरक्षा थोड़ी कम लेकिन पर्याप्त मानी जाती है. सरकार द्वारा समय-समय पर खतरे के आकलन (Threat Perception) के आधार पर ऐसी समीक्षा की जाती है.
सरकार का पक्ष
सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय नियमित सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है. राज्य में कई नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा श्रेणियों में बदलाव किया गया है, जो पूरी तरह सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर आधारित है.
राजनीतिक हलकों में हलचल
हालांकि, सुरक्षा घटाए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. विपक्ष इसे सत्ता के भीतर समीकरणों से जोड़कर देख रहा है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष इसे रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहा है.
पहले भी हुए हैं ऐसे फैसले
बिहार में इससे पहले भी कई मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा श्रेणियों में बदलाव किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होती, बल्कि यह समय और परिस्थिति के अनुसार तय की जाती है. विजय कुमार सिन्हा ने पूरे मामले को लेकर किसी भी तरह के विवाद से खुद को अलग रखते हुए साफ कर दिया है कि वे सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं. फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार की ओर से इसे सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है.