सदन छोड़ सड़क की राजनीति क्यों?” विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का विपक्ष पर बड़ा हमला, बहिष्कार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

 
Bihar News: विधानसभा के भीतर और बाहर जारी सियासी टकराव के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष के रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। 23 मार्च 2026 को सदन में दिए गए अपने बयान में उन्होंने विपक्ष द्वारा सदन के बाहर प्रदर्शन और कार्यवाही के बहिष्कार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया।

अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि सदन ही वह मंच है, जहां जनहित के मुद्दों पर चर्चा और समाधान निकलना चाहिए, लेकिन विपक्ष इस जिम्मेदारी से बचते हुए बाहर प्रदर्शन का रास्ता अपना रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बजट सत्र से दूरी पर उठे सवाल
उन्होंने खासतौर पर इस बात पर चिंता जताई कि जब दिल्ली का बजट पेश किया जा रहा है, उस समय विपक्ष की अनुपस्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करती है। उनका कहना था कि इस अहम मौके पर विपक्ष को अपनी भूमिका निभानी चाहिए थी, न कि सदन से दूरी बनानी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजिरी पर भी निशाना
विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष की लगातार अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले सत्र से ही उनकी गैरमौजूदगी चिंताजनक है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने जैसा बताया और कहा कि इस तरह का रवैया संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करता है।

‘सदन की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं’
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बार-बार चेयर की अवमानना और सदन की गरिमा के खिलाफ आचरण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सदन में आकर चर्चा में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्माने के आसार हैं, क्योंकि सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है।