कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई

 

Newshaat Desk: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है और पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत ने जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की खेल क्षमता और खिलाड़ियों के समर्पण का भी प्रतीक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।