भारत में ओमिक्रॉन का एक और मामला आया सामने
Dec 4, 2021, 14:48 IST
कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का भारत में एक और मामला सामने आया है. जी हां ये मामला गुजरात के जामनगर में मिला है. बताया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर में दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित है.
आपको बता दे कि ये शख्स दो दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा था. एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया. जहां आज उसकी रिपोर्ट वो ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया. वैसे बता दे इससे पहले भी भारत में 2 ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं. वो दोनों ही मामला कर्नाटक से सामने आया था.
Read more at: https://newshaat.com/bollywood/actress-kangana-reached-vrindavan/cid5913109.htm