पत्रकार वेद प्रकाश पर हमले को वैशाली जिलेवासियों ने बताया संविधान पर हमला
बिहार की राजधानी पटना में एक इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमले की चारो तरफ निंदा हो रही. खासकर वैशाली जिले के कुछ लोगों ने जो राष्ट्रप्रेम तो करते हैं लेकिन मज़बूरी उन्हें राष्ट्रप्रेम की वास्तविक अभिव्यक्ति से रोकता रहता है जो उनकी भावनाओं में बोलचाल में स्पष्ट भी होता रहा है, उनके तरफ से आ रही तीखी प्रतिक्रियाओं में पत्रकार पर हमले को देश की बौद्धिक सुरक्षा और संविधान तक पर हमला बता रहे.
ऐसे कुछ लोगों में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के लोग शामिल है. सदर प्रखंड के कुतुबपुर ग्राम निवासी धीरज कुमार, पिंटू कुमार, लालगंज प्रखंड के घटारो ग्राम के पिंटू कुमार, सुमित और राजा पाकर प्रखंड के डा विजय कुमार के अलावा सदर प्रखंड की पंचायत दयालपुर के पूर्व मुखिया प्रदुम्न तिवारी, दयालपुर गढ़ के मनमोहन कुमार, प्रभात कुमार, छोटू कुमार, कुमार गौरव, सोनल, बब्लू सिंह, संजय सिंह, ग्राम कचहरी से सक्रिय जुड़े समाजसेवी कन्हाई कुमार आदि ने यह प्रतिक्रिया देते हुए घटना की तीखी निंदा की है.
साथ ही इनलोगों ने केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं को काफी गम्भीरता से सरकार ले ताकि देश की बौद्धिक सुरक्षा पर सवालिया निशान नहीं लगे. प्रतिक्रिया देते हुए खास तौर पर गोलू कुमार ने कहा कि अब बस यही देखना सुनना बाकि रह गया था. कि जो पत्रकार जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करते रहें हैं और देश समाज की सुरक्षा और शांति में अपनी कलम से योगदान करते रहे हैं. इनपर हमला शायद देश के किसी नागरिक को या अन्य किसी को भी रास नहीं आएगा. बता दे ऐसी घटनाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की लोगों ने मांग की है.