Movie prime

अररिया: 6 विधानसभा सीटों के लिए स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

 
अररिया: 6 विधानसभा सीटों के लिए स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Bihar chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अररिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों अररिया सदर, फारबिसगंज, नरपतगंज, रानीगंज, जोकीहाट और सिकटी के लिए मार्केटिंग यार्ड में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

कल सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि जिले के 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल होने जा रहा है।

मतगणना स्थल का निरीक्षण डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी अंजनी कुमार ने कहा, “कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को तीन लेयर में बांटा गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।”

रिपोर्ट: अरुण कुमार, अररिया