Movie prime

बिहार चुनाव परिणाम से पहले जदयू में जश्न का माहौल- पोस्टर में लिखा “टाइगर अभी ज़िंदा है”

 
बिहार चुनाव परिणाम से पहले जदयू में जश्न का माहौल- पोस्टर में लिखा “टाइगर अभी ज़िंदा है”

Bihar Election 2025बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही कल आने वाले हों, लेकिन राजधानी पटना में जदयू कार्यकर्ताओं का जोश पहले से ही देखने लायक है। एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है और जदयू को प्रमुख पार्टी के रूप में उभरता बताया जा रहा है। इसी के चलते पार्टी कार्यालयों में उत्साह और जश्न का माहौल नजर आ रहा है।

पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाला एक आकर्षक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है: “टाइगर अभी ज़िंदा है-दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और स्वर्ण-अल्पसंख्यक के संरक्षण नीतीश कुमार हैं।”

यह पोस्टर जदयू नेता और मंत्री रणजीत सिंह की ओर से लगाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार ढोल-नगाड़ों के साथ नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाज़ी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, महागठबंधन ने एग्जिट पोल के रुझानों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि “जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।” अब सबकी नज़रें कल आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्जा होगा एनडीए या महागठबंधन।