Bihar Election 2025: वजीरगंज में ‘हाथी की लहर’, चिंटू भैया बोले- अब बदलाव तय है!
Bihar news: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के माहौल में वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आज एक अलग ही जोश देखने को मिला।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया की जनसंपर्क यात्रा ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया। गाँव-गाँव में जनता का उत्साह, युवाओं का जोश और महिलाओं की भागीदारी ने इस यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।
तूफ़ानी जनसंपर्क यात्रा से गरमाया माहौल
चिंटू भैया ने गुरुवार को मायापुर, लखनपुर, हरली, गौरा, बुद्धगेरे मठ, बुद्धगेरे बाज़ार, मसौथा खुर्द, रसलपुर, बैजल तेतरिया, मसौथा कलां, खजूरी, पुरा, प्रतापपुर, दशरथपुर, इचुआ, पिपरा, अढवॉ और मनैनी समेत कई गाँवों का तूफ़ानी दौरा किया। हर गाँव में उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ और नारे गूंज उठे- “हाथी नहीं गणेश है, विकास का संदेश है!”
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि वजीरगंज अब बदलाव के मूड में है।
“यह जनता के आशीर्वाद की यात्रा है, सिर्फ प्रचार नहीं”
जनसमूह को संबोधित करते हुए चिंटू भैया ने कहा- “यह सिर्फ जनसंपर्क यात्रा नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद की यात्रा है।
वजीरगंज अब ठहराव नहीं, तरक्की चाहता है। हमारा प्रण है- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को हर घर तक पहुँचाना।”
उन्होंने कहा कि अब वक्त है “नए चेहरों और नए विचारों” को मौका देने का। “यह चुनाव नहीं, वजीरगंज के उज्जवल भविष्य की शुरुआत है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
युवाओं और महिलाओं की मजबूत भागीदारी
इस यात्रा की सबसे खास बात रही युवाओं और महिलाओं की भारी उपस्थिति।
हर चौक-चौराहे पर लोग बसपा के नीले झंडे लहराते नज़र आए। माताओं-बहनों ने जगह-जगह स्वागत किया, वहीं युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए। एक स्थानीय युवक ने कहा- “वजीरगंज को अब अपने ‘चिंटू भैया’ पर भरोसा है, जो सिर्फ बोलते नहीं, काम करते हैं।”
वजीरगंज में नीले रंग की लहर
पूरा इलाका आज बसपा के नीले रंग से सराबोर दिखा। जनता के चेहरों पर उत्साह और बदलाव की उम्मीद साफ झलक रही थी।
हर तरफ एक ही नारा सुनाई दे रहा था चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया- विकास का नया चेहरा, वजीरगंज की नई उम्मीद!”
संदेश साफ: वजीरगंज में अब बदलाव तय है
चिंटू भैया की इस जनसंपर्क यात्रा ने न केवल जनता के बीच गूंज पैदा की है, बल्कि यह भी स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वजीरगंज की राजनीति में अब नई दिशा तय हो चुकी है। जनता का रुझान देखकर यह कहना गलत नहीं होगा- “अब वजीरगंज में हवा नहीं, लहर चल रही है हाथी की लहर!”







