Movie prime

Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के 36 मंत्रियों की किस्मत EVM में बंद, 14 नवंबर को खुलेगा सियासी ताला- कई सीटों पर कांटे की टक्कर

दो चरणों की वोटिंग खत्म, अब नतीजों का इंतज़ार; डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गजों की सीटों पर सस्पेंस कायम, कई मंत्रियों ने बनाई मजबूत बढ़त
 
Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के 36 मंत्रियों की किस्मत EVM में बंद, 14 नवंबर को खुलेगा सियासी ताला- कई सीटों पर कांटे की टक्कर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान अब पूरा हो चुका है। दो चरणों की वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिक गई हैं, जब नतीजे यह तय करेंगे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 36 मंत्रियों में से कितने दोबारा सत्ता की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे। इन 36 मंत्रियों में से 28 ने इस बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है — जिनमें भाजपा (BJP) के 17 और जदयू (JDU) के 11 मंत्री शामिल हैं।

एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों के अनुसार कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। कुछ मंत्री अपनी मजबूत लीड से आत्मविश्वास में दिख रहे हैं, तो कई सीटों पर स्थिति पलटने की आशंका भी बनी हुई है।

उपमुख्यमंत्रियों की सीटों पर सस्पेंस बरकरार

दोनों डिप्टी सीएम की सीटों पर इस बार बिहार की सबसे ज्यादा नज़रें टिकी हैं।
    •    सम्राट चौधरी (BJP) — मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां RJD के अरुण कुमार साह से कड़ी टक्कर चल रही है।
    •    विजय कुमार सिन्हा (BJP)-लखीसराय सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीस के साथ रुझान में कांटे की टक्कर है।

जिन मंत्रियों की स्थिति मजबूत
    •    नितिन नवीन (BJP) – बांकीपुर (पटना) से एकतरफा बढ़त।
    •    लेसी सिंह (JDU) – धमदाहा से लगातार चौथी जीत की ओर अग्रसर।
    •    नीरज कुमार बब्लू (BJP) – सुपौल की छापापुर सीट से मजबूत स्थिति में।
    •    मंगल पांडेय (BJP) – सीवान में RJD उम्मीदवार पर बढ़त।
    •    प्रेम कुमार (BJP) – गया टाउन से नौवीं बार जीत की संभावनाएं।
    •    नीतीश मिश्रा (BJP) – झंझारपुर से बढ़त बनाए हुए।
    •    विजयेंद्र प्रसाद यादव (JDU) – सुपौल से आठवीं जीत की राह पर।

टक्कर वाली सीटें
    •    जमा खान (JDU) – चैनपुर सीट पर बीएसपी के धीरज कुमार सिंह से कड़ी टक्कर।
    •    मदन सहनी (JDU) – दरभंगा की बहादुरपुर सीट पर आरजेडी के भोला यादव से मुकाबला।
    •    सुरेंद्र मेहता (BJP) – बछवाड़ा में पिछली बार 484 वोट से जीते थे, इस बार मुकाबला फिर कांटे का।

बाकी मंत्रियों की स्थिति
    •    रेणु देवी (BJP) – बेतिया से बढ़त बनाए हुए।
    •    सुनील कुमार (JDU) – भोरे सीट पर बढ़त के आसार।
    •    केदार प्रसाद गुप्ता (BJP) – कुढ़नी से आगे।
    •    कृष्णनंदन पासवान (BJP) – हरसिद्धि से लीड में।
    •    जयंत राज (JDU) – अमरपुर सीट पर पलड़ा भारी।
    •    सुमित कुमार सिंह (JDU) – चकाई से बढ़त।
    •    शीला मंडल (JDU) – फुलपरास से लीड।
    •    संजय सरावगी (BJP) – दरभंगा से आगे।
    •    जीवेश कुमार (BJP) – जाले सीट से बढ़त।
    •    डॉ. राजू सिंह (BJP) – साहेबगंज सीट पर आगे।
    •    विजय कुमार मंडल (JDU) – सिकटी से बढ़त।
    •    कृष्ण कुमार मंटू (BJP) – अमनौर से लीड।
    •    महेश्वर हजारी (JDU) – कल्याणपुर से बढ़त।
    •    रत्नेश सदा (JDU) – सोनबरसा से मजबूत स्थिति में।
    •    श्रवण कुमार (JDU) – नालंदा से लीड बनाए हुए।
    •    डॉ. सुनील कुमार (BJP) – बिहार शरीफ से जीत की ओर।

राजनीतिक विश्लेषण: मंत्रियों के लिए कठिन परीक्षा

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मंत्रियों के लिए चुनाव पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है। सत्ता विरोधी लहर और स्थानीय समीकरणों ने कई सीटों को त्रिकोणीय बना दिया है।

मतगणना का केंद्र पटना का एएन कॉलेज बनाया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं। 14 नवंबर को जब ईवीएम की सीलें खुलेंगी, तो यह साफ हो जाएगा कि नीतीश कुमार की टीम में कौन लौटेगा और कौन बाहर का रास्ता देखेगा — क्योंकि बिहार की जनता अब अपने “विकास मंत्रियों” का रिजल्ट सुनने को तैयार है।