Movie prime

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के 10 डीएम, जानें पूरी खबर

Jamui:  "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025" के खिताब से सम्मानित करने के लिए नामित किया है. यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के चलते मिलेगा...
 
Bihar News
Jamui: बिहार के जमुई जिलाधिकारी नवीन सहित प्रदेश के 10 डीएम को सम्मानित किया जाएगा. बिहार सरकार, निर्वाचन विभाग ने कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन को "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025" के खिताब से सम्मानित करने के लिए नामित किया है. यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के चलते मिलेगा.
बिहार के 10 डीएम को मिलेगा सम्मान: कलेक्टर नवीन को 25 जनवरी 2026 को पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा. बिहार सरकार , निर्वाचन विभाग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड राज्यभर के केवल 10 कलेक्टर को दिया जाएगा.
वर्तमान में 8 डीएम के पद पर पदस्थ: इनमें आठ वर्तमान में डीएम के पद पर पदस्थ हैं, जबकि अनिल कुमार पूर्व डीएम अररिया वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के पद पर आसीन हैं. वहीं मनेश कुमार मीणा पूर्व डीएम कटिहार खान विभाग के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे हैं.
भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, सुपौल डीएम सावन कुमार, भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया, सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय, नालंदा डीएम कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन, गया डीएम शशांक कुमार और जमुई डीएम नवीन को रविवार को सम्मानित किया जाएगा.
Bihar Newsजमुई DM को भी सम्मान : जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर नवीन को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया है. नवीन ने चुनाव में कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ता, समर्पण और नवाचारों का शानदार कार्यान्वयन किया. लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के साथ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन कर लोकतांत्रिक भागीदारी की नई इबारत लिख दी.
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025': चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची, मतदाता जागरूकता मुहिम और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार, निर्वाचन विभाग ने उनका सम्मान करने का फैसला लिया. उन्हें 25 जनवरी यानी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
जिले में खुशी की लहर: उधर बिहार सरकार, निर्वाचन विभाग के द्वारा सम्मान के लिए डीएम नवीन का चयन किए जाने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन कर्मियों और यहां के लोगों में खुशी है. कलेक्टर नवीन के इस उपलब्धि के लिए सभी उन्हें शुभकामना दे रहे हैं.