48 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 वर्षीय गौरव, परिवार की बढ़ी चिंता; लोगों से मदद की अपील
जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार 9 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे सिंहवाड़ा स्थित बटेश्वर स्थान मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों ने सिंहवाड़ा थाना में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
लापता किशोर की पहचान दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटासा गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि घर से निकलते समय उसने उजाला रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को गौरव कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सिंहवाड़ा थाना अथवा परिवार के सदस्यों को सूचित करें। परिवार का कहना है कि एक छोटी-सी सूचना भी बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।
पुलिस ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल संपर्क करें, ताकि किशोर को जल्द से जल्द खोजा जा सके। इधर, गांव और आसपास के इलाकों में गौरव की गुमशुदगी को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है और लोग उसके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
संपर्क नंबर:
* सिंहवाड़ा थाना: 9031827340
* परिजन: 8825196680







