शहर की 27 लाख महिलाओं को होगा फायदा, इस दिन से चलेंगी पिंक बसें
Apr 5, 2025, 16:46 IST

परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक बस उपलब्ध कराने के लिए पथ परिवहन निगम ने बस कंपनी को एक साथ 20 पिंक बस के लिए ऑर्डर दिया गया है। इस बस में सिर्फ महिलाओं को सफर करने के लिए छूट है। पुरूष यात्रियों को बस में चढ़ने की अनुमति नहीं है। अगर कंडक्टर पुरूष यात्रियों को बैठाते हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं को सुविधा के लिए हर दिन पिंक बसें करीब 11 घंटे तक चलेंगी। पिंक बसें सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक चलेंगी। बसों का परिचालन शुरू होने के बाद ही इसका किराया तय किया जाएगा। पटना में इसका रूट तय हो चुके हैं।
फिलहाल ये तीन रूटों पर चलेंगी।
इसमें पटना सिटी- दानापुर रूट, बाईपास-कंकड़बाग-राजेंद्रनगर-अनीसाबाद- फुलवारी रूट और बोरिंग रोड- पाटलिपुत्र- कुर्जी, दीघा रूट शामिल है। प्रत्येक पिंक बस में 22 सीटें होंगी। इन बसों में जीपीएस लगे होंगे, जिससे प्रत्येक बस की सटीक लोकेशन हमेशा मिलती रहेगी। पिंक बस की हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा जिसका इस्तेमाल महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर कर सकेंगी।

पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा पर खासतौर से ध्यान रखा गया है। इसके लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ड्राईवर, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ समेत अन्य सभी पदों पर महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इस बस सेवा में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आदि आधुनिक उपकरण मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीटों के नीचे पैनिक बटन है, जिसे दबाने से आपात स्थिति की सूचना पास के थाने या कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।