Movie prime

रूपौली में शाम 5 बजे तक 51.14 प्रतिशत वोटिंग, 13 जुलाई को फैसला

 

रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक 51.14 फीसदी मतदान हुआ। वहीं वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। आज सुबह से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। तीन लाख से ज्यादा वोटर्स ने मतदान का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आई जिसे तत्काल रिप्लेस किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भीषण गर्मी थी। वहीं उपचुनाव के दौरान आसमान में बदरी छाई रही।

चुनावी मैदान में 11 प्रत्याशी भाग्य आजामा रहे हैं। लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से लालू यादव की पार्टी आरजेडी के कैंडिडेट बीमा भारती और नीतीश कुमार के जेडीयू के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल के बीच है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का इस चुनाव में काफी अहम रोल होगा। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एनडीए उम्मीदवार को पराजित किया। और बीमा भारती की जमानत भी नहीं बच पाई। हालांकि पिछले दिनों पप्पू यादव से मिलकर बीमा भारती ने आशीर्वाद हासिल होने का दावा किया।

विधानसभा में रूपौली प्रखंड के 18 पंचायत और एक नगर पंचायत के साथ ही भवानीपुर प्रखंड के 12 पंचायत और एक नगर पंचायत तथा बरहराकोठी प्रखंड के 7 पंचायत के कुल 3 लाख 13 हजार 599 मतदाताओं के लिए 321 मतदान केन्द्र बनाए गए।विधानसभा उप चुनाव में रूपौली विधासभा में 18 से अधिक आयु के कुल 3943 मतदाता जिसमें 1717 महिला और 2226 पुरुष मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उप चुनाव में एक पिंक बूथ तो एक मॉडल बूथ बनाए गए। रूपौली प्लस टू विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 219 को पिंक बूथ का लूक दिया गया है। वही मतदान केन्द्र संख्या 215 मिडिल स्कूल बिरौली को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया गया है।