Movie prime

बिहार के 65 डॉक्टरों पर गिरी गाज, सरकार ने वेतन वृद्धि पर लगाई रोक

18 अक्टूबर को राज्य में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया था. इस दौरान राज्य के 65 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे. 
 

बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीरें आये दिन सामने आती रहती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। बिहार सरकार ने राज्य के 65 डॉक्टरों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बिहार में टीकाकरण महाअभियान के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले इन डॉक्टरों के ऊपर गाज गिरी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन डॉक्टरों को चेतावनी भी दी गई है।

मालूम हो कि 18 अक्टूबर को राज्य में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया था। इस दौरान राज्य के 65 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी भी शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के ओर से इन डॉक्टरों को शो कॉज नोटिस भेजा गया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद आखिरकार इन सभी के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।

Ad

राज्य स्वास्थ्य समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 18 अक्टूबर को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आयोजित टीकाकरण महाअभियान के दौरान यह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी से गायब पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन इन 65 चिकित्सा पदाधिकारियों ने निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्पष्टीकरण नहीं देने से लगता है कि इन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। 

गौरतलब है कि बिहार में विगत 24 घंटे में कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 7,16,472 तक पहुंचा है। वहीं बात करें अगर रिकवरी दर की तो यह आंकड़ा 98.66 प्रतिशत है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव मरीज की संख्या 26 है। विगत 24 घंटे में सूबे में कुल 1,86,148 सैम्पल की जांच हुई है। 

राहुल गांधी का RSS और BJP पर हमला- https://newshaat.com/politics/rahul-gandhi-attack-on-rss-and-bjp/cid5745009.htm