Newshaat_Logo

बिहार में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया
 
बिहार

बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना मिल चुकी है, जिनमें से एक मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अमीरुद्दीन मियां के रूप में की गई है. दर्जनों लोगों की मौजूदगी वाले इस परिसर में ब्लास्ट इतना भीषण था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया है. दर्जनों एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची है. प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गयी है.

जानकारी के अनुसार मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखा रखा हुआ था. विस्फोट इतना भीषण था कि, मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क पर दूर-दूर तक मलवा बिखड़ा पड़ा है. बताया जा रहा है कि, घर में रखे पटाखा में अचानक आग लग गयी. इसके बाद रह रहकर करीब दो घंटे तक विस्फोट होता रहा. घटना के बाद से इलाके में चीख पुकार मची है. मृतक के परिजन चीख चीख कर बिलख रहे हैं.