Movie prime

बेगूसराय में RJD नेता पर 7 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, इलाके में मचा कोहराम

 

बेगूसराय में बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े RJD के पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार (40) को दो गोली मार दी। मिंटू पेशे से जमीन कारोबारी हैं। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास की है। मिंटू नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर के रहने वाले हैं।

मिंटू के चिमनी, JCB सहित अन्य कारोबार भी हैं। मिंटू कुमार कंकौल में अपने ससुर किशुनदेव यादव के घर पर ही पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। आज कंकौल के पश्चिम साइड वह एक जमीन की घेराबंदी के बाद रास्ता बनवा रहे थे, तभी वीर कुंवर सिंह चौक की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली हाथ और एक गोली पैर में लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लॉट पर गमछे से चेहरा ढंके दो बदमाश बाइक से आए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने सात गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर जब लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। सदर प्रखंड राजद अध्यक्ष सहजानंद यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास खेत में गोली मारी गई है। मिंटू नीमा पंचायत के राजद अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।