Newshaat_Logo

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पहली शिफ्ट की परीक्षा की रद्द

 
BSSC

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस संबंध में आयोग ने आदेश जारी किया है. दरअसल, 23 दिसंबर 2022 को तीसरी स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. इसके बाद आयोग द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग BSSC Recruitment 2022

वैसे बता दें छात्र नेताओं ने एक बैठक करके 4 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया था. साथ ही 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर आंदोलन की बात कही थी. आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद आयोग ने भी मान लिया है कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र बाहर आया है और यही वजह है कि विज्ञापन संख्या 01/22, तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा को रद्द कर दिया है.

BSSC ने स्थगित की 14 दिसंबर से होने वाली प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा  की काउंसिलिंग