Movie prime

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का निधन

 

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर बिहार के सियासी हलके में शोक की लहर छा गई है. रविवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली है. 98 साल की उम्र में धनिक लाल मंडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी भी थे. आज यानी सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित विधानसभा परिसर में लाया जाएगा.

former haryana governor dhanik lal mandal passes away in chandigarh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही ये भी घोषणा करते हुए कहा कि धनिक लाल मंडल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक लोकप्रिय राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे.

Bihar Hayaghat JDU MLA Amarnath Gami Sened Resignation To ...

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने धनिक लाल मंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वो एक कुशल राजनेता और प्रशासक थे. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

Tejashwi Yadav: 2019 poll to be Mandal, Ambedkar, Gandhi vs Godse,  Golwalkar | India News,The Indian Express