Movie prime

हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार

 

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.  खबरों के मुताबिक हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया गया है. झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक दानिश रिजवान पर रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का आरोप है. 

danish rizwan resigns from ham jharkhand woman accused of rape party said  law will do its job पटना : HAM से दानिश रिजवान का इस्तीफा झारखंड की महिला  ने लगाया था रेप

जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है. आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है. रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा. झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है.