Newshaat_Logo

IAS अधिकारी हरजोत कौर ने अपने बयान को लेकर मांगी माफ़ी

 
हरजोत कौर भामरा

बिहार की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा का एक विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी काफी फजीहत हुई. उनके बयान के बाद जहां एक तरफ महिला आयोग ने  उसने जवाब मांगा तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कह दिया कि, उनकी गलती सामने आने के बाद उनपर एक्शन लिया जाएगा. वहीं अब आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है. 

Harjot Kaur Trapped By Making Controversial Statement, Demand Raised For  Removal From Post Patna Times Now


बता दें बिहार की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने छात्राओं को बेहद अभद्र जवाब दिये थे. इससे पूरे देश में बिहार की फजीहत हुई. राष्ट्रीय महिला आयोग एक्शन में आया है औऱ उसने जवाब मांगा है. अब जाकर इस पूरे मामले पर हरजोत कौर ने माफी मांगी है. उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा की मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करती हूँ.

हरजोत कौर एक कार्यक्रम में आई थीं, जहां एक स्कूली छात्रा ने उनसे पूछा कि क्या सरकार 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड फ्री में नहीं दे सकती? लड़की के इस वाजिब से सवाल पर महिला अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि, 20-30 रुपये का सरकार सेनेटरी पैड दे सकते हैं. कल को जींस-पैंट दे सकते हैं, परसों जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? आईएएस अधिकारी हरजोत कौर आगे कहती हैं कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो कल को सरकार से लोग कंडोम भी मांगने लगेंगे. तो सरकार वो भी दे सकते हैं. सब कुछ मुफ्त में लेने की आदत क्यों है?