Movie prime

दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव : अरविंद कुमार सिंह

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिसके चलते अनाप-शनाप कुछ भी बकते रहते हैं वह पूरा कंफ्यूज व्यक्ति है. कभी लिखने पढ़ने नहीं आता है तो आंख के डॉक्टर से आंख दिखाने चलें जाते हैं लाज छुपाने के लिए, समझ नहीं है इसलिए कुछ भी झूठ बोल देते हैं. जबकि आपको डॉक्टर के यहां नहीं मास्टर के यहां जाना चाहिए जहां आपको पढ़ने और लिखने के लिए सिखाया जा सके. आप नित्यानंद राय से डर गए हैं. वैसे यह पब्लिक है सब जानती है.

राज्य सरकार नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता दे : प्रदेश प्रवक्ता  अरविन्द कुमार | State government should give priority to Agniveers in jobs:  State Spokesperson Arvind Kumar

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आपको पता होना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल पार्टी का वह बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे और आपको पता होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से लेकर वार्ड तक जितने पदाधिकारी हैं उतने राजद के सदस्य भी नहीं होंगे.

Tejashwi Yadav reaches out to Chirag; asks him to join 'existential fight'  against Golwalkar's ideas - The Week

अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि हां एक बात आपको जरूर पता होना चाहिए कि आपके पिताजी भी बिहार के पहली बार जब मुख्यमंत्री बने थे तो भारतीय जनता पार्टी के पास शरणागत हुए थे और तब भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से वह बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. इसलिए थोड़ा सा घोटालों का चश्मा उतार कर लाज शर्म को बरकरार रखिए.