Movie prime

शरद यादव अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुकेश सहनी

 

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन से बिहार की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया.  शरद यादव का मध्य प्रदेश के पैतृक गांव आंखमऊ में कल अंतिम संस्कार होगा. वहीं ताजा जानकारी के अनुसार विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी मध्य प्रदेश में शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. 

VIP के सर्वेसर्वा को UP में भी चाहिए हिस्सेदारी, बिहार में भी अबतक अनसुनी  मांगों पर मोलभाव की तैयारी | Bihar News; Minister Mukesh Sahni is rude,  VIP's Sahni needs a share

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी शनिवार को दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे और शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचेंगे. शरद यादव का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्यप्रदेश लाया जाएगा और शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.