Newshaat_Logo

चलते-चलते CNG वाहन में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी

Giridih: आग लगने से वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया. हालांकि, आग लगते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. जबकि चालक का मोबाइल और नकद राशि वाहन में ही जलकर राख हो गया.
 
GIRIDIH ACCIDENT

Giridih: पटना से गिरिडीह की ओर आ रही एक CNG मालवाहक गाड़ी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. आग लगते ही वाहन में अफरा-तफरी मच गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसे में चालक सुरक्षित है, जबकि वाहन आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. चालक ने तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई.

आग लगने से वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया. हालांकि, आग लगते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. जबकि चालक का मोबाइल और नकद राशि वाहन में ही जलकर राख हो गया.

वाहन चालक मिथलेश कुमार ने बताया कि यह सीएनजी वाहन था. उनके अनुसार, अचानक सीएनजी सिलेंडर फटने से आग लग गई. उन्होंने बताया कि वह बिहार के पटना से एक मोबाइल टावर का ट्रांसफार्मर और अन्य सामान लेकर गिरिडीह आ रहा था. पांडेयडीह मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक वाहन में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूदना पड़ा.

चालक ने बताया कि वाहन के अंदर रखा उनका मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान भी निकालने का मौका नहीं मिला और सब कुछ आग में जलकर राख हो गया. अब उनके पास घर लौटने तक के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं. घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. वहीं, प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण सीएनजी सिलेंडर फटना बताया जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

goods vehicle caught fire in Giridih

इधर, बताया जाता है कि आग लगते ही इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को दी गई. सूचना पर पहले दमकल को भेजा गया और पुलिस भी पहुंच गई. दमकल ने आग पर काबू पाया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि वाहन जला है. आगे पूरी जांच की जा रही है.