राजधानी में शर्मनाक वारदात, तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, हैवान चाचा और उसके दोस्तों ने किया भरोसे का खून..मासूम की हालत नाजुक...
Patna: राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके ही चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की. घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची की हालत गंभीर है. उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है.
मामले की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बच्ची अपने घर में सो रही थी. उसी दौरान उसका 22 वर्षीय चाचा उसे उठाकर घर से बाहर ले गया और पास के खेत में अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी (चाचा) और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बच्ची की मां ने फांसी की सजा देने की मांग की
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी. इसी दौरान उसका चाचा घर में घुसकर उसे उठाकर ले गया और घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि उसी समय गांव का एक वृद्ध व्यक्ति पास के तालाब के किनारे बैठा था. बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे संदेह हुआ और उसने शोर मचाया. शोर सुनते ही तीनों आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची की मां ने बताया कि उसका देवर हर वक्त नशे में रहता है. शुक्रवार को भी वह नशे में था. पुलिस से अपील है कि आरोपी को फांसी की सजा दे ताकि आगे कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे.







