Newshaat_Logo

मंत्री के मंच से कुछ दूरी पर सनसनी, अवैध हथियार के साथ होटल कारोबारी दबोचा गया; राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

Bihar: बिहार में एक मंत्री के सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने हथियार के साथ एक होटल कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई कार्यक्रम स्थल के पास की गई, जिससे कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए. 
 
BIHAR

Bihar: बिहार में एक मंत्री के सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने हथियार के साथ एक होटल कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई कार्यक्रम स्थल के पास की गई, जिससे कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया है, वहीं मौके से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है.

मुजफ्फरपुर में पर्यटन मंत्री के काफिले की गाड़ी से हथियार मिलने पर हड़कंप,  एक को उठाया - tourism minister convoy arms recovered bihar latest hindi news

कार्यक्रम के दौरान हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी होटल कारोबारी को हिरासत में ले लिया.

Muzaffarpur Hotelier Arrested With BJP Flag Scorpio; Bihar Crime Update

घटना बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के मुजफ्फरपुर पहुंचने के दौरान हुई। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वे पहली बार जिले में आ रहे थे, और उनके स्वागत में समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी.

गिरफ्तार होटल व्यवसायी विकास कुमार भी अपनी भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो के साथ इसी स्वागत काफिले का हिस्सा बनने की फिराक में था. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से किसी संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया.

प्रशासन की ओर से अभी तक मंत्री के काफिले में उसकी आधिकारिक मौजूदगी की पुष्टि नहीं की गई है. वीआईपी मूवमेंट के दौरान हथियार के साथ उसकी मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में विकास कुमार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. वह केवल एक व्यवसायी नहीं, बल्कि एक शातिर अपराधी भी है.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विकास कुमार के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आर्म्स एक्ट, अवैध शराब की तस्करी और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है. फिलहाल, एसडीपीओ पश्चिमी अनिमेश चंद्र ज्ञानी आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं.

SSP ने कहा, “पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को एक होटल के पास से दबोचा है। हम इस बात की गहनता से जांच कर रहे हैं कि आरोपी आखिर किस मंशा से हथियार लेकर वीआईपी मूवमेंट वाले इलाके में घूम रहा था। इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।”