Newshaat_Logo

20 साल बाद ‘1 अणे मार्ग’ से विदाई, 7 सर्कुलर रोड बना नीतीश कुमार का नया सियासी ठिकाना

 
20 साल बाद ‘1 अणे मार्ग’ से विदाई, 7 सर्कुलर रोड बना नीतीश कुमार का नया सियासी ठिकाना
Bihar news: करीब दो दशकों तक सत्ता और सियासत का केंद्र रहे ‘1 अणे मार्ग’ को छोड़कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब नए पते 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी के काबिज होने के बाद यह बदलाव हुआ है।

बुद्ध पूर्णिमा पर गृह प्रवेश, आध्यात्मिक संदेश भी
नीतीश कुमार ने नए आवास में प्रवेश के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन चुना, जो उनके आध्यात्मिक झुकाव को भी दर्शाता है। शुक्रवार को उनका निजी सामान ट्रैक्टर के जरिए नए घर तक पहुंचाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया गया।

सियासत के दो धड़े अब पड़ोसी
दिलचस्प बात यह है कि 7 सर्कुलर रोड का यह बंगला राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में बिहार की राजनीति के दो बड़े धड़े अब एक ही इलाके में आमने-सामने नजर आएंगे।

Z+ सुरक्षा के बीच नया ठिकाना
पूर्व मुख्यमंत्री के नए आवास की सुरक्षा को लेकर Z+ श्रेणी के तहत कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया बंगला
7 सर्कुलर रोड का यह बंगला आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और इसे भूकंपरोधी बनाया गया है। इसमें 6 VIP बेडरूम, दो बड़े ड्रॉइंग रूम, एक भव्य मीटिंग हॉल, वेटिंग एरिया और आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ तालाब भी शामिल है।

2014 की यादें भी जुड़ी हैं
गौरतलब है कि 2014 में भी नीतीश कुमार कुछ समय के लिए इसी आवास में रहे थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़कर जीतन राम मांझी को जिम्मेदारी सौंपी थी। उसी दौरान यहीं से उन्होंने अपनी राजनीतिक वापसी की रणनीति बनाई थी।