Newshaat_Logo

24 अप्रैल के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बनी सहमति

 
24 अप्रैल के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बनी सहमति
Bihar News: अष्टादश बिहार विधानसभा के प्रस्तावित द्वितीय सत्र के सुचारु संचालन को लेकर आज एक अहम सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों पक्षों के नेताओं ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 अप्रैल को होने वाले एकदिवसीय सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना रहा। अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की, जिस पर सभी नेताओं ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने का भरोसा दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक विजय कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, आलोक कुमार मेहता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा और सचिवालय के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाला सत्र न सिर्फ सरकार के लिए बल्कि विपक्ष के लिए भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।