Newshaat_Logo

बिहार भाजपा प्रदेश कमिटी में 38 नेताओं में पूर्व MLA हरि भूषण ठाकुर बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

 
बिहार भाजपा प्रदेश कमिटी में 38 नेताओं में पूर्व mla हरि भूषण ठाकुर बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

Bihar news: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कमिटी और मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 38 नेताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री और 3 कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई पूर्व विधायकों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश कमिटी में पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। वहीं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह नई टीम गठित की गई है।

जारी सूची के अनुसार- प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव सहित कुल 14 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर सहित 5 नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रदेश मंत्री पद पर सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी सहित 13 नेताओं को स्थान मिला है।

वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व त्रिविक्रम नारायण सिंह को सौंपा गया है, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसके अलावा अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

मोर्चा अध्यक्षों की सूची में भी अहम नियुक्तियाँ की गई हैं। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी जितेन्द्र सिंह को, महिला मोर्चा की निशा सिंह (विधायक) को, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी राम सुमिरन सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

पार्टी का कहना है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाएगी।