डाकबंगला चौराहा पर खुला इंटरनेशनल स्टाइल का एक्सक्लूसिव शोरूम, Men’s & Ladies फुटवियर और एक्सेसरीज़ की मिलेगी प्रीमियम रेंज
शोरूम लॉन्च के मौके पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कंपनी के ऑपरेशन हेड समीर खान और रीजनल मार्केटिंग हेड कुणाल साव भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुंबई में महज 90 स्क्वायर फीट के छोटे से बुटीक से शुरू हुआ INC.5 आज देश के प्रमुख फैशन फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड्स में शामिल हो चुका है।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि INC.5 का उद्देश्य सिर्फ स्टाइलिश प्रोडक्ट्स बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को फैशन, कम्फर्ट और क्वालिटी का बेहतरीन अनुभव देना है। ब्रांड ने समय के साथ अपने कलेक्शन को फुटवियर से आगे बढ़ाते हुए हैंडबैग्स और कई आधुनिक एक्सेसरीज़ तक विस्तारित किया है, जो हर उम्र और हर अवसर के लिए खास डिजाइन किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि INC.5 लगातार देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और जल्द ही पूरे भारत में इसके 100 से अधिक स्टोर्स होंगे। पटना में नया शोरूम खुलना कंपनी की विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
राजधानी में खुले इस प्रीमियम शोरूम को बिहार के बदलते शहरी लाइफस्टाइल और बढ़ती फैशन जागरूकता का प्रतीक भी माना जा रहा है। अब पटना के ग्राहकों को बड़े महानगरों जैसी ब्रांडेड शॉपिंग का अनुभव अपने शहर में ही मिल सकेगा।







