Newshaat_Logo

बिहटा के इस घर में दुल्हन बनकर आएगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, नये आशियाने में होगा भव्य स्वागत

बेटे की शादी हर पिता के लिए खास होती है, लेकिन सीआरपीएफ में कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपने इकलौते बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए बिहटा में एक नया आशियाना तैयार कराया है. 
 
निवास

बेटे की शादी हर पिता के लिए खास होती है, लेकिन सीआरपीएफ में कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपने इकलौते बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए बिहटा में एक नया आशियाना तैयार कराया है. इसी घर में बिहार के चर्चित मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह पहली बहू के रूप में कदम रखेंगी.

अमेरिका में नौकरी करने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार की शादी 25 नवंबर को शिवांगी से होने जा रही है. इस विवाह के साथ बिहटा के कृष्णानगर स्थित यह नया घर भी खास चर्चा में है. बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 के कृष्णानगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर बने इस मकान में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं.

घर में गृह प्रवेश से लेकर जनेऊ संस्कार तक की रस्में होंगी. रणविजय कुमार सिंह के लिए यह केवल बेटे की शादी नहीं, बल्कि परिवार के नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने बताया कि शिवांगी उनके घर में लक्ष्मी के रूप में प्रवेश करेंगी. उनके स्वागत की तैयारी अंतिम चरण में है. रणविजय सिंह ने बताया कि अनंत सिंह से पारिवारिक रिश्ता जुड़ना उनके और पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है.

रणविजय सिंह ने बताया कि बेटे के लिए रिश्ता लड़की पक्ष की ओर से आया था. दोनों परिवारों की पसंद और सहमति के बाद विवाह तय हुआ. उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से अहमदाबाद में रहा है. वे मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव के निवासी हैं. अब बेटे की शादी बिहटा के अपने नए घर से करने का फैसला लिया है.

ऋषिकेश की दसवीं और बारहवीं तक की पढ़ाई अहमदाबाद में हुई. इसके बाद उन्होंने अमेरिका से स्नातक और एमबीए की पढ़ाई की. फिलहाल वे अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं. उनकी छोटी बहन कोमल कुमारी भी अमेरिका में एमबीबीएस डॉक्टर हैं. शादी के बाद शिवांगी कुछ समय बिहटा स्थित ससुराल में रहेंगी. इसके बाद ऋषिकेश और शिवांगी अमेरिका चले जाएंगे.

विवाह की रस्मों के तहत ऋषिकेश का तिलक पटना के एक रिजॉर्ट में होगा. 25 नवंबर को बिहटा के कृष्णानगर स्थित नए घर से बारात विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां के लिए रवाना होगी. फिलहाल घर में सजावट और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. एक ओर जहां शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह है, वहीं बिहटा के लोगों की निगाहें भी इस खास विवाह पर टिकी हैं.

शिवांगी के होने वाले ससुर और सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि इस रिश्ते की पहल अनंत सिंह के परिवार की ओर से की गयी थी. लड़की पक्ष की ओर से रिश्ता आया और दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी तय हुई. 25 नवंबर को शिवांगी उनके इकलौते बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार की दुल्हन बनेंगी.

शादी के बाद शिवांगी बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या नौ स्थित कृष्णा नगर में रहेंगी. यहां रणविजय सिंह ने करीब दो कट्ठे जमीन पर चार मंजिला मकान बनवाया है. परिवार में पहली बहू के आगमन को खास बनाने के लिए नए घर को सजाया जा रहा है. शादी से पहले इसी मकान में गृह प्रवेश और ऋषिकेश का जनेऊ संस्कार भी होगा.

रणविजय कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि अनंत सिंह के परिवार से रिश्ता जुड़ना उनके और पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि शिवांगी बहू बनकर नहीं, बल्कि लक्ष्मी के रूप में उनके घर में प्रवेश करेंगी. लंबे समय तक बाहर रहने के बाद बेटे की शादी अपने क्षेत्र बिहटा में होने से पूरा परिवार उत्साहित है.