अर्नब' का बिहार में भी दिखेगा असर, 29 को कई जिलों में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अनंब' बिहार के मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। 28 अक्टूबर से राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर शुरू होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी और 30 अक्टूबर को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज मैं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 31 अक्टूबर तक इस मौसम का असर बने रहने के आसार हैं। इस दौरान ठंड बढ़ेगी तथा अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से. तक गिरावट आएगी। धान की कटाई के बीच जन। बारिश और तेज हवा किसानों की चिंता बढ़ा सकती है। खेतों में खड़ी फसल गिरने से लेकर खुले में रखे धान के भीगने तक का खतरा है। सब्जियों की फसल और पशुपालन पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
28 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। भभुआ, रोहतास में भारी बारिश की आशंका है।
29 अक्टूबर गयाजी, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, शेखपुरा, सीतामढ़ी और वैशाली सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
30 अक्टूबर : चंपारण, गोपालगंज में बहुत भारी बारिश की आशंका है। सारण, सीवान सहित उत्तर-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
31 अवटूबर: अररिया और किशनगंज भारी बारिश की आशंका है। 1 नवंबर: दक्षिण मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश और 30 से 40 की की। रफ्तार से हवा चल सकती है।







