Movie prime

गठबंधन की ज़मीन पर फिसले अरुण भारती, चेतन आनंद पर बयान से खोली अपनी अज्ञानता की पोल

 
अरुण भारती, चेतन आनंद पर बयान

Patna: जमुई से सांसद श्री अरुण भारती द्वारा श्री चेतन आनंद को विपक्ष का सदस्य बताकर उन पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने चेतन आनंद को “जंगलराज की उपज” कहने की भी हिमाकत की, जो न सिर्फ तथ्यात्मक रूप से गलत है बल्कि उनके राजनीतिक ज्ञान पर भी सवाल खड़े करता है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि चेतन आनंद ने पिछली विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार का समर्थन किया था, और इस समय वे सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें विपक्ष का नेता कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

अरुण भारती ने उन्हें आरजेडी का विधायक बताया, जबकि यह भी सत्य नहीं है। उनकी मां, श्रीमती वीणा देवी, खुद श्योहर से जेडीयू सांसद हैं। यानी एक ही परिवार के दो सदस्य अलग-अलग दलों से होने के बावजूद एक ही गठबंधन का हिस्सा हैं। क्या श्री भारती को यह बुनियादी जानकारी भी नहीं? लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर करारा जवाब देते हुए उन्हें ये सारी सच्चाई याद दिलाई है। यह साफ दिखता है कि एलजेपीआर जैसे दलों के नेता सिर्फ सत्ता की राजनीति के लिए मैदान में हैं, न कि जनता के लिए काम करने के उद्देश्य से।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता न तो अपने ही गठबंधन के साथियों को पहचानते हैं, न ही उन्हें इस बात की परवाह है कि वे किस पर क्या आरोप लगा रहे हैं। जब जानकारी का इतना अभाव हो, तब ऐसी बयानबाज़ी केवल सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश मानी जाएगी। जनता को चाहिए कि वे नेताओं की बातों से पहले उनके कामों को देखें। सिर्फ विरासत में मिली राजनीति और खोखले वादों से कोई जनता का सेवक नहीं बनता।

ऐसी गैर-जिम्मेदार बयानबाज़ी लोकतंत्र के लिए उतनी ही खतरनाक है, जितना कि अराजकता फैलाने वाले तत्व।