CM बनते ही फुल एक्शन में सम्राट! सुबह सचिवालय पहुंच अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-लेवल मीटिंग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर कई बड़े निर्देश दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि नई सरकार शुरुआती दौर में ही सख्त और तेज फैसलों के जरिए अपनी कार्यशैली का संदेश देना चाहती है।
डिप्टी सीएम भी एक्टिव, विभागों की संभाली कमान
वहीं दूसरी ओर विजय चौधरी ने भी अपने कामकाज की शुरुआत कर दी है। उन्होंने सिंचाई भवन पहुंचकर जल संसाधन विभाग का कार्यभार संभाला और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उधर विजेंद्र यादव के भी जल्द ही विभागीय जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।
फिलहाल तीन नेताओं पर ही सरकार की पूरी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने हाल ही में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ जदयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है, ऐसे में सरकार की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं तीन नेताओं पर टिकी है।
मौजूदा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, जबकि विजय चौधरी को 10 और विजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट विस्तार के बाद इन विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा।
क्या संकेत दे रही है शुरुआती सक्रियता?
नई सरकार की यह तेज शुरुआत साफ संकेत दे रही है कि सम्राट चौधरी प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने और तेजी से फैसले लेने के मूड में हैं। अब नजर इस बात पर है कि कैबिनेट विस्तार कब होता है और सरकार आगे किस दिशा में कदम बढ़ाती है।







