Newshaat_Logo

सम्राट चौधरी के बयान पर हमला: तेजस्वी ने कहा- मुख्यमंत्री की सोच में नफरत झलकती है

 
सम्राट चौधरी के बयान पर हमला: तेजस्वी ने कहा- मुख्यमंत्री की सोच में नफरत झलकती है
Bihar Political News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ शनिवार को पटना से दिल्ली के लिये रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी यह यात्रा 27 मई को होने वाले तेजस्वी यादव के बेटे के पहले जन्मदिन समारोह की तैयारियों के सिलसिले में है। आयोजन को भव्य बनाने की योजना बनाई जा रही है और इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई विपक्षी नेताओं को बुलाया गया है। राजनीतिक जानकार इसे विपक्षी एकजुटता और ताकत के प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर किया हमला

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हरे गमछे को लेकर सम्राट चौधरी का बयान “बेहद शर्मनाक” और नफरत से भरा हुआ था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार के वरिष्ठ नेताओं के मन में विपक्ष के प्रति कटु भावनाएँ हैं और ऐसे बयान मुख्यमंत्री की सोच को दर्शाते हैं।

सत्ता पर सवाल उठाए

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार मुद्दों पर काम करने की बजाय अनावश्यक बयानबाज़ी में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि खज़ाना खाली है, महिलाओं को मिलने वाला दूसरा किश्त अभी तक जारी नहीं हुआ है और बिजली के दाम बढ़ाये जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज़ है और उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।