Newshaat_Logo

ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, दुकानदार की सतर्कता और लोगों की भीड़ से पकड़ी गईं छात्राएं

Patna: दोनों छात्राएं सामान्य ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में दाखिल हुईं. कुछ देर तक गहने देखने के बाद अचानक उन्होंने दुकानदार पर स्प्रे किया, ताकि वह बेहोश हो जाए और वे आराम से लूट को अंजाम दे सकें। हालांकि, स्प्रे का असर अपेक्षित नहीं हुआ और दुकानदार ने शोर मचा दिया. 
 
PATNA

Patna: पटना के एक व्यस्त बाजार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो छात्राएं दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान लूटने की नीयत से पहुंच गईं. दोनों छात्राओं ने दुकान में घुसते ही दुकानदार को डराने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना पूरी तरह नाकाम हो गई. मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से दोनों को पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

चेहरे पर मास्क और हाथों में मिर्ची स्प्रे वाली लुटेरी हसीनाएं! लूट की कोशिश  में दुकान में हुईं लॉक, लोगों ने सिखाया सबक - patna two masked girls use  pepper ...

घटना का पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्राएं सामान्य ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में दाखिल हुईं. कुछ देर तक गहने देखने के बाद अचानक उन्होंने दुकानदार पर स्प्रे किया, ताकि वह बेहोश हो जाए और वे आराम से लूट को अंजाम दे सकें। हालांकि, स्प्रे का असर अपेक्षित नहीं हुआ और दुकानदार ने शोर मचा दिया. 

Video: पेपर स्प्रे लेकर दुकान लूटने चली गईं दो लड़कियां, दुकानदार ने अंदर  ही बंद किया फिर पुलिस को सौंपा - India TV Hindi

ध्यान भटकाने की कोशिश 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां दीघा इलाके स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचीं. दुकान के मालिक राजेश कुमार से उन्होंने पहले गहने दिखाने को कहा. इसके बाद सोने के टॉप्स देखने की इच्छा जताई. जब दुकानदार ने टॉप्स निकालकर काउंटर पर रख दिए, तब दोनों ने उनका ध्यान भटकाने के लिए अंगूठी दिखाने की मांग की.

नशीले स्प्रे का इस्तेमाल 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुकानदार जैसे ही अंगूठी निकालने के लिए मुड़ा, उसी दौरान एक लड़की ने अपने बैग से नशीला स्प्रे निकालकर राजेश कुमार के चेहरे पर छिड़क दिया. हालांकि अचानक हुई इस घटना के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी और तत्काल गहनों को सुरक्षित करते हुए दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाया.

आक्रोशित लोगों ने की पिटाई 

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों की भीड़ देखकर दोनों लड़कियां घबरा गईं. इस दौरान एक लड़की मौके से फरार होने में सफल रही, जबकि दूसरी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई लड़की को अपने कब्जे में ले लिया.

"घटना के दौरान वह काफी घबरा गए थे, वो स्प्रे काफी खतरनाक था, लेकिन समय रहते लोगों की मदद मिलने से बड़ी वारदात टल गई. कोई नुकसान नहीं हुआ है." - राजेश कुमार, दुकान के मालिक

आर्थिक तंगी से परेशानी

वहीं पुलिस ने देर रात छापेमारी कर फरार हुई दूसरी लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी से परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने लूट की योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राएं कोचिंग में पढ़ाई करती हैं और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुकी हैं. इनमें एक कुर्जी इलाके की रहने वाली है, जबकि दूसरी दियारा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है.

दोनों नाबालिगों से पूछताछ

वहीं, दीघा थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

"दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है अभी आर्थिक तंगी की बात सामने आई है. एक लड़की के पिता का आपराधिक इतिहास रहा है ऐसी जानकारी मिली है. फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है." - अविनाश कुमार, दीघा थाना प्रभारी