Newshaat_Logo

औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने 73 सब-इंस्पेक्टरों का किया तबादला

बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है.
 
थाना

बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिले के 73 सब-इंस्पेक्टरों को एक थाने से दूसरे थाने और विशेष इकाइयों में भेजा गया है.

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एक ही थाने में दो वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित रहने के कारण कार्यहित में यह फेरबदल किया गया है. सभी को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

तबादला सूची के अनुसार, देवजरा थाना के मो. गुलाम सरवर को हसपुरा, नगर थाना के सुनील कुमार यादव को दाउदनगर, उषा कुमारी को नवीनगर, शिखा कुमारी को बड़ेम और खुशबू कुमारी वन को मदनपुर भेजा गया है. इसी तरह चंदन दास को नवीनगर, समीर कुमार सिंह को अंबा, जबकि मुफस्सिल थाना की विजयलक्ष्मी को नवीनगर, रणधीर कुमार राय को नरारी कला और मोनी कुमारी को पौथू में तैनात किया गया है. रिसियप थाना की सोनाली श्री को नवीनगर और श्री कृष्णा कुमार को टंडवा भेजा गया है. बारुण थाना की रिमझिम कुमारी को जम्होर, करण को नगर, देवानंद कुमार को टंडवा, श्रीनाथ कुमार मंडल को उपहारा, नीरज कुमार को मदनपुर और सोनी कुमारी को नगर थाना में तैनात किया गया है.

दूसरी ओर, जम्होर थाना की मनोरमा कुमारी वन को रफीगंज, नितिन कुमार मिश्रा को माली और पुष्पा कुमारी को कुटुंबा भेजा गया है. फेसर थाना के सुमित कुमार पांडेय को कुटुंबा, जबकि नवीनगर थाना के जितेंद्र कुमार 2 को रफीगंज, कस्तूरी कुमारी को उपहारा, राजू कुमार 2 को कुटुंबा, कामिनी कुमारी को गोह, सुचित्रा कुमारी को बंदेया, श्याम बाबू कुमार को जम्होर, विशाल शेखर को रफीगंज और सुधीर कुमार को पौथू भेजा गया है. एनटीपीसी खैरा थाना की बबीता कुमारी को देव में तैनात किया गया है. नरारी कला खुर्द थाना के अमरेश दास को नगर थाना, टंडवा थाना के संजय कुमार यादव को जम्होर और अमित कुमार 2 को दाउदनगर भेजा गया है. बड़ेम थाना के राहुल प्रकाश को दाउदनगर और सुनीता कुमारी को नगर थाना में तैनात किया गया है. माली थाना के सुबोध कुमार मंडल को नगर, कुटुंबा थाना के रविशंकर को जम्होर और अंजली कुमारी 2 को खुदवां भेजा गया है. प्रशांत त्रिवेदी को फेसर थाना में तैनाती मिली है.

इसी तरह अंबा थाना के राजा कुमार को नगर थाना भेजा गया है. मदनपुर थाना के रोहित कुमार को नवीनगर, ऐश्वर्या प्रिया को रफीगंज और सुरेंद्र कुमार को नवीनगर में तैनात किया गया है. ढिबरा थाना के पवन कुमार 2 को मुफस्सिल थाना भेजा गया है. रफीगंज थाना की गीतांजलि कुमारी को नगर, मिथिलेश कुमार को मुफस्सिल, मनोरमा कुमारी को जम्होर और ध्रुव कुमार को रफीगंज में तैनात किया गया है. पौथू थाना की ब्यूटी कुमारी को महिला थाना और प्रेम कुमार को बारुण भेजा गया है. उपहारा थाना के मुकेश कुमार पंडित को बारुण और प्रियंका कुमारी को मुफस्सिल थाना में तैनात किया गया है. गोह थाना की पिंकी कुमारी को मुफस्सिल भेजा गया है. दाउदनगर थाना के परमानंद कुमार यादव को बारुण, अनिल कुमार को रिसियप और अभिषेक कुमार को बारुण थाना में नई तैनाती मिली है.

ओबरा थाना के अंकित कुमार 2 को रिसियप, देवकुंड थाना के धनंजय कुमार को नगर और हसपुरा थाना के सूर्य देव सिंह यादव को एनटीपीसी खैरा भेजा गया है. सुगंध कुमार को नगर थाना में तैनात किया गया है. खुदवां थाना की अंजली सिंह को बारुण, अभिषेक कुमार प्रिंस को देवहरा और हसपुरा थाना के नेहाल अहमद को खुदवां भेजा गया है. नगर थाना के सचिन कुमार को ओबरा थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है.

आरक्षी अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने तबादले के साथ कुछ पुलिस पदाधिकारियों को विशेष इकाइयों में जिम्मेदारी दी है. नगर थाना की सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी को सोशल मीडिया कोषांग का प्रभारी बनाया गया है. नगर थाना की मीनाक्षी कुमारी और नवीनगर की तनुजा को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है. हसपुरा थाना के सब इंस्पेक्टर बुद्धदेव कुमार को देवकुंड थाना की विधि-व्यवस्था इकाई में भेजा गया है.