Movie prime

ब्राह्मण जोड़ो अभियान को बिहार में मिली नई ताकत, बाला नंद झा बने प्रदेश अध्यक्ष

 
ब्राह्मण जोड़ो अभियान को बिहार में मिली नई ताकत, बाला नंद झा बने प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 8 जनवरी 2026 (गुरुवार): ब्राह्मण समाज को संगठित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ब्राह्मण जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बाला नंद झा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह अभियान आगामी 15 जनवरी 2026 से पूरे बिहार में औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बाला नंद झा के लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव से अभियान को नई गति और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार से शुरू होने वाला यह अभियान आगे चलकर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बाला नंद झा की नियुक्ति पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेंद्र तिवारी, मनीष झा, विमल झा, अनिल झा, अरुण पांडेय, अनीता मिश्रा, नवनीत दुबे, सिद्धनाथ तिवारी, राजेश झा, प्रमोद चौबे, संतोष तिवारी, प्रभात झा, अविनाश दुबे, राम विनोद उपाध्याय, कृष्ण मुरारी तिवारी, इंजीनियर सुशील त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, प्रभाकर चौबे सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।