Newshaat_Logo

पटना में Traffic व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा फैसला, Peak Hour में No-Entry नियम लागू

Patna: सुबह और शाम के व्यस्त समय में शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके.
 
Patna

Patna: राजधानी पटना में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. इसके तहत पीक आवर के दौरान शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. सुबह और शाम के व्यस्त समय में शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके.

बिहार के लोगों को जाम से कब म‍िलेगी न‍िजात? परिवहन व‍िभाग ने शुरू कर दिया  योजना पर काम, बढ़ेंगी सुव‍िधाएं - bihar traffic plan new measures for  jamfree roads safety

ट्रैफिक एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले ही दिन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 कंक्रीट मिक्सचर मशीनों समेत कई अन्य भारी वाहनों को पकड़ा. इसके अलावा, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई.

ट्रैफिक पुलिस ने मालवाहक वाहन चालकों और परिवहन कंपनियों से निर्धारित समय के बाद ही शहर में प्रवेश करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा और आवश्यक होने पर उन्हें जब्त भी किया जा सकता है. आने वाले दिनों में भी यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.