Movie prime

लालू यादव से जुड़ी बड़ी खबर, किडनी ट्रांसप्लांट की चल रही है तैयारी

 

बिहार के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद अब राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से दिल्ली लौट गए हैं। वहीं उनके दिल्ली रवाना होने को लेकर तमाम तरह की बातें बनाई गईं। जदयू ने तो लालू यादव पर तंज भी कसा था। वहीं अब खबर है कि लालू यादव के डॉक्टर उनके किडनी ट्रांसप्लांट पर विचार कर रहे हैं। 

दरअसल, लालू यादव की तबीयत खराब रहती है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। खबरों की मानें तो पटना से निकलते वक्त भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह पटना से दिल्ली इसलिए जा रहे हैं क्योंकि उनकी सेहत सही नहीं है। मालूम हो कि राजद प्रमुख किडनी के मरीज रहे हैं। वहीं अब उनके डॉक्टर लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट पर विचार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह सिंगापुर में होगा। हालांकि, इस पर फिलहाल संशय बना हुआ है। यहां आपको बता दें कि राजद प्रमुख की बेटी रोहिणी आचार्य भी सिंगापुर में रहती हैं। संभव है कि लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। लेकिन वह चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता हैं। लिहाजा देश से बाहर जाने के लिए उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

तेजप्रताप यादव आज शाम पांच दिन के लिए निकलेंगे वृन्दावन- https://newshaat.com/bihar-local-news/breaking-news-tej-pratap-yadav-will-leave-for-vrindavan-for/cid5704189.htm