Movie prime

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत: नीतीश सरकार ने 6.5 लाख से अधिक परिवारों के खाते में भेजी सहायता राशि

 
Nitish Kumar

Patna: बाढ़ से प्रभावित जिलों के लोगों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राहत और पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों को सीधे आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य के 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों को उनके बैंक खाते में 7-7 हजार रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी गई। इस योजना पर राज्य सरकार ने कुल 456 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किए हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा-
“आपदा पीड़ितों पर सबसे पहले राज्य सरकार का हक बनता है। हमारा प्रयास है कि मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित परिवार को तात्कालिक मदद मिले और कोई भी भूखा-प्यासा न रहे।”

किन जिलों को कितना मिला

जिन 12 जिलों के परिवारों को यह राहत राशि दी गई, उनमें प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:
    •    सारण: 18,249 परिवारों को ₹12.77 करोड़
    •    भोजपुर: 1,02,026 परिवारों को ₹71.41 करोड़
    •    पटना: 42,586 परिवारों को ₹29.81 करोड़
    •    नालंदा: 490 परिवारों को ₹34.30 लाख
    •    मुंगेर: 57,166 परिवारों को ₹39.51 करोड़
    •    बेगूसराय: 76,039 परिवारों को ₹53.22 करोड़
    •    खगड़िया: 29,468 परिवारों को ₹20.60 करोड़
    •    लखीसराय: 25,252 परिवारों को ₹17.67 करोड़
    •    कटिहार: 1,11,203 परिवारों को ₹77.84 करोड़
    •    समस्तीपुर: 38,317 परिवारों को ₹26.82 करोड़
    •    भागलपुर: 1,19,933 परिवारों को ₹83.95 करोड़
    •    वैशाली: 30,873 परिवारों को ₹21.61 करोड़

राहत के साथ भरोसा भी

बाढ़ से जूझ रहे हजारों परिवारों के लिए यह आर्थिक सहयोग तत्काल राहत साबित होगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रही है और ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में अभी और भी परिवारों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी इस राहत योजना का लाभ मिलेगा।